बरेली
शिक्षक दिवस के उपलक्ष में राष्ट्र निर्माता शिक्षकों को सम्मानित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.)भारत ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष में बरेली स्थित खुशाली सभागार में राष्ट्र निर्माता शिक्षकों को मा. संजीव अग्रवाल शहर विधायक द्वारा शिक्षक डॉ अखिलेश गुप्ता एवं कुसुम सक्सेना को सम्मानित कर प्राइमरी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, उच्च शिक्षको विद्यार्थियों के बीच समाज में विश्व के सभी शिक्षकों का मान बढ़ाया। इस मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने बताया अगर शिक्षक ना होते तो विभिन्न क्षेत्रों में डॉक्टर, इंजीनियर, समाज सेवक, सुरक्षा सेवक, राज्यसेवक, आदि विभिन्न पदों पर तैनात ना होती राष्ट्र के निर्माण में राष्ट्र की सुरक्षा में शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है। आज देश भर में बहुत से पिछड़े गांव में शिक्षा के अभाव के कारण जन सुविधा उपलब्ध होने में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है जिसके लिए शिक्षा की आवश्यकता है और शिक्षा शिक्षकों के बिना होना नामुमकिन है आज संस्थान के लिए एक हर्ष का विषय है कि हमारे नए सदस्य पवन गिलानी जी नें भी सदस्यता ग्रहण कर मानव सेवा करने का संकल्प लिया।
शिक्षक सम्मान समारोह में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, संरक्षक जे. आर गुप्ता, भारतेंदु सिंह, हरी बाबू खंडेलवाल चीनी वाले,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अखिलेश गुप्ता, पवन गिलानी, विकास खंडेलवाल, मंजुला खंडेलवाल,रामकिशोर, साक्षी खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष प्रिया पुजारन, महानगर अध्यक्ष बबली गुप्ता, इंद्रदेव त्रिवेदी, विशाल शर्मा, शकील, रजनी सक्सेना, अभिषेक शर्मा,आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।



