बरेली

शिवसेना (एकनाथ शिंदे) – पश्चिमी उत्तर प्रदेश का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन  जिला अधिकारी को दिया

अशोक स्तंभ का अपमान एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस नेताओं के भड़काऊ बयानों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : शिवसेना (एकनाथ शिंदे)  बरेली पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई,
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित हज़रतबल दरगाह परिसर में भारत के गौरवशाली राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को स्थापित किया गया  किंतु कुछ असामाजिक तत्वों ने इस पवित्र राष्ट्रीय प्रतीक को तोड़कर उसका अपमान किया।
अधिनियम, 1971 एवं भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं का स्पष्ट उल्लंघन है। इस पर कठोरतम दंड की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में कोई भी संगठन, दल या व्यक्ति ऐसे कृत्य करने का साहस न करे।
हमारी मांगें:
1. राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को तोड़ने और उसका अपमान करने वाले सभी तत्वों के खिलाफ फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कठोरतम दंड सुनिश्चित किया जाए।
2. इस प्रकरण को राजनीतिक रंग देने और भड़काऊ बयान देने वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।
3. जम्मू-कश्मीर प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए राष्ट्रीय प्रतीकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आदेश जारी किया जाए।
4. देशभर में राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान को देशद्रोह की श्रेणी में लाकर कठोर दंडात्मक प्रावधान लागू किए जाएँ।
5. केंद्र और राज्य सरकारें इस मामले पर स्पष्ट संदेश दें कि भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पर कोई भी अपमानजनक कृत्य कभी सहन नहीं किया जाएगा।
हम मानते हैं कि राष्ट्र का सर्वोच्च संवैधानिक पद इस घटना पर कठोर कार्रवाई कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करेगा। शिवसेना (एकनाथ शिंदे) की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई इस ज्ञापन के माध्यम से पूरे देशवासियों की आवाज़ महामहिम तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर उपस्थित रहे राजीव पांडे  विदेश पाल सिंह अर्चित मिश्रा अंकुश रस्तोगीविनोद मिश्रा आशीष शर्मा विश्व प्रताप सिंह संतोष सिंह संजू सिंह गीता मिश्रा प्रभजोत कौर अनीता मिश्रा राकेश यादव नवीन शर्मा विनोद राजपूत
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button