रामपुर शाहबाद

नगर पंचायत की दुकानों पर ताले डालने पहुंचे अधिशासी अधिकारी व्यापारियों के आग्रह पर दी एक दिन की मोहलत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

रामपुर शाहबाद। कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई बैठक के पश्चात बोर्ड द्वारा निर्धारित दुकान स्थानांतरण शुल्क को जमा कराने के लिए व्यापारियों को डिप्टी कलेक्टर/अधिशासी अधिकारी कुमार संजय द्वारा कुछ दिन का समय दिया गया था समय सीमा निकालने के पश्चात कुछ व्यापारियों द्वारा तो दुकान स्थानांतरण शुल्क जमा कर दी गई परंतु अधिकतर व्यापारियों द्वारा दुकान स्थानांतरण शुल्क जमा ना करने से नाराज देखें अधिशासी अधिकारी कुमार संजय ने स्वयं नगर पंचायत की टीम के साथ दुकानों को सील करने पहुंच गए जिस पर दुकानदारों ने एक दिन का समय की मांग की डिप्टी कलेक्टर/ अधिशासी अधिकारी कुमार संजय द्वारा एक दिन का समय और दिए जाने पर दुकान सील करने की कार्यवाही एक दिन के लिए स्थगित कर दी। अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिन दुकानदारों ने अपनी दुकान किसी अन्य व्यक्ति को बिक्री कर दी है या जिनके आवंटी मृतक हो चुके हैं, उनके लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित दुकान स्थानांतरण शुल्क जमा ना करने पर दुकान सील करने की कार्रवाई शुरू की गई थी वहीं कुछ दुकानदारों के आगरे पर यह कार्रवाई एक दिन के लिए टाल दी गई है अब यह कार्यवाही बुधवार को दोबारा प्रारंभ की जाएगी। इस अवसर पर मुजीब मियां, वीर सिंह, रेहान अहमद, रिजवान खान, प्रमोद, रोहित और विकास आदि रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button