गोड्डा
गोड्डा डीसी ने सुंदरडैम का किया निरीक्षण
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : अंजली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव द्वारा बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत सुंदर डैम के सौदर्यीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु डैम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुंदर डैम में वाच टावर, पार्क निर्माण, बाउंड्री वॉल, झूला, कनेक्टिंग ब्रिज, इको टूरिज्म विलेज, भवन निर्माण, पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य प्रमुख बिंदुओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों, ग्रमीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विचार – विमर्श किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा वरीय पदाधिकारियों के साथ सुंदर डैम के इको टूरिज्म भवन एवं कैचमेंट एरिया का भ्रमण किया गया। डैम में किसी तरह का अतिक्रमण ना हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यकदिशा – निदेश दिए गए। इस दौरान उन्होंने पहाड़ी पर चढ़ कर सुंदर डैम के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गोड्डा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। यह पर्यटन के लिहाज से ऐसे स्थल पर अवस्थित है। जहां पर झारखंड, बिहार, बंगाल एवं अन्य राज्यों के पर्यटक भी आते रहते हैं। सुंदर डैम के विकास होने से जहां एक ओर शैलानियों का आना जाना बढ़ेगा। वहीं, स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को प्रोत्साहन तथा बड़ी संख्या में रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। निरीक्षण के क्रम में उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला नजारत उपसमाहर्ता अविनाश कुमार पूर्णेन्दु, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी अभय कुमार झा, जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो, नगर प्रशासक सह सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल, जिला मत्स्य पदाधिकारी सुशील हांसदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय कुमार नाग संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




