बरेली

सीएमओ ने परखी संचारी रोग अभियान की हकीकत, मानपुर-रघुबीरपुर का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की प्रगति परखने के लिए मझगवां ब्लॉक के मानपुर और रघुबीरपुर गांवों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में नालियों की सफाई संतोषजनक मिली। सीएमओ ने ग्राम प्रधान और सचिव को सफाई व्यवस्था और दुरुस्त रखने, नियमित एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए फुल बांह के कपड़े पहनने, मच्छरदानी लगाने और घर के आसपास जलभराव न होने देने की अपील की। बुखार आने पर तुरंत जांच कराने को कहा।
बाद में सीएमओ ने सीएचसी मझगवां का भी निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता देखी। जिले में अब तक मलेरिया के 436 और डेंगू के 22 मरीज मिल चुके हैं।
निरीक्षण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button