गोड्डा

झारखंड के फेयर प्राइस डीलर्स की बैठक 5 अक्टूबर को रांची में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक आगामी 05 अक्टूबर 2025 को रांची के डोरण्डा शिशु मंदिर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में झारखंड राज्य के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता शामिल होंगे।बैठक का मुख्य एजेंडा राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं से कार्य कराने के बावजूद कमीशन का भुगतान नहीं करना, कमीशन वृद्धि की मांग, 5G मशीन लागू करने की समस्या और केंद्र सरकार के आदेश का पालन न करने जैसे मुद्दों पर होगा।फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार भगत ने बताया कि बैठक में यदि सरकार मांगों को पूरा करने पर सहमति नहीं देती है, तो प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की जा सकती है।उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों और सचिवों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने प्रखंड से रांची जाने वाले दुकानदारों की सूची तैयार कर जिला कमेटी को 04 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध कराएँ, ताकि उसे प्रदेश कमेटी तक समय पर भेजा जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button