झुंझुनू

डॉ पितराम सिंह गोदारा होंगे भारत शिरोमणि लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनू। प्रसिद्ध गो भक्त व समाजसेवी डॉ पितराम सिंह गोदारा संपूर्ण राजस्थान के साथ ही नजदीक में लगने वाले हरियाणा व दिल्ली आदि राज्यों में भी अन्य बचाओ समृद्धि लाओ जूठंन छोड़कर अन्न देव का अनादर मत करो अभियान के संचालक है और झुंझुनू निवासी है। गोदारा बहुत ही मिलनसार प्रवृति के है इनको गांधी जयंती के अवसर पर भारत शिरोमणि लाइव टाइम अचीवमेंट अवार्ड  स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। शेखावाटी इतिहास संस्कृति कला शोध संस्थान शिमला में आयोजित कार्यक्रम में डॉ पीतराम सिंह गोदारा को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। पूर्व में भी गोदारा को समाज सेवा के क्षेत्र मे तथा अन्न बचाओ समृद्धि लाओ जूठन छोड़कर अन्न देव का अनादर मत करो अभियान चलाने में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए  2 जनवरी को टी सी प्रकाश शेखावाटी गौरव अवार्ड 2025 से भी विभूषित किया गया था। गोदारा लंबे समय से समाजसेवा के साथ ही अन्न बचाओ  समृद्धि लाओ महा अभियान में जुटे हुए हैं तथा अब तक कई लाखों लोगों को इन्होंने जूठंन न छोड़ने की शपथ भी दीलाई है। वे इस अभियान में जी जान से जुटे हुए हैं तथा अखबारों के माध्यम से पोस्टरो के माध्यम से तथा विवाह शादी व अन्य धार्मिक आयोजनों में स्वय  उपस्थित सभी लोगों को जूठन न छोड़ने की शपथ दिलाई हैं। तथा इस महा अभियान में उनको काफी सफलता भी मिल रही है। ये समाजसेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। डॉ गोदारा का भारत शिरोमणि लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड स्वर्ण पदक के लिए चयन होने का समाचार मिलने पर सर्व समाज के लोगों ने खुशी का इजहार किया तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया उन्हें  रिश्तेदारो तथा दोस्तों सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button