कतरास नगर निगम कार्यालय में पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला आयोजित
PM Swanidhi Public Welfare Fair organized at Katras Municipal Corporation office

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद नगर निगम द्वारा कतरास नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में व्यवसाय करने के लिए लोगों को रन मोहल्ला कराया जायेगा। जिससे लोग व्यवसाय कर अपने जीविका उपार्जन कर सकेंगे कर सकेंगे। यह लोन पहले वर्ष 10000 दूसरे वर्ष 15000 तीसरे वर्ष ₹25000 दिया जायेगा। इसको देखते हुए कतरास नगर निगम कार्यालय में दर्जनों लोग पहुंचे और अपना नाम दर्ज कराया। कतरास नगर निगम कार्यालय में वार्ड एक के सीआरपी सरिता देवी ने इसकी पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें मतदान पहचान पत्र आधार कार्ड बैंक पासबुक एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करने होंगे। इस अवसर पर वार्ड दो की सी आर पी गीता देवी एवं वार्ड तीन के वर्षा देवी उपस्थित थी।



