भाजपा के पाकुड़ इकाई ने सुना नरेंद्र मोदी की मन की बात
BJP's Pakur unit listened to Narendra Modi's Mann ki Baat

नेशनल प्रेस टाइम ब्यूरो।
पाकुड़। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 123 वां संस्करण को पाकुड़ जिले के बूथों पर कार्यकर्त्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने पाकुड़ विधानसभा के बूथ संख्या 162 में सुना। इस कार्यक्रम को जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, विजय भगत, राजेंद्र शेखर सिंह, अनिता मुर्मू, सरिता मुर्मू, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सम्पा साहा, हिसाबी राय, राणा शुक्ला , संदीप भगत सहित पाकुड़ नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, बीचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साह, गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार,दादपुर मंडल अध्यक्ष सुशांत घोष, नबीनगर मंडल अध्यक्ष मानसा तुरी,हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल, आमड़ापाड़ा मंडल अध्यक्ष आशीष हेंब्रम ,पाकुरिया मंडल अध्यक्ष विजय भगत, बीरकिट्टी मंडल अध्यक्ष फूल बाबू कोड़ा,महेशपुर मंडल अध्यक्ष सुखेन घोष, कैराछतर मंडल अध्यक्ष गौतम पाल के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर सुना।



