सिंगरौली

पुष्पेंद्र हत्या प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी से ख़ुश पीड़ित परिवार व ग्रामीणजन ने पुलिस अधिकारियों का किया अभिनंदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। जिले के सरई क्षेत्र के चर्चित पुष्पेंद्र साहू हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पीड़ित परिवार तथा समाजसेवी व सरई क्षेत्रवासियों की ओर से माँ धनौजा माता मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री सहित अपराधियों की गिरफ्तारी में शामिल समस्त अधिकारी व जवानों का शाल-श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने पुलिस की तत्परता को सराहा और कहा कि अपराध कितना भी गहन क्यों न हो, यदि पुलिस ईमानदारी व दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करे तो अपराधियों को कानून के शिकंजे तक पहुँचने से कोई रोक नहीं सकता। पुलिस अधीक्षक खत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा और न्याय की स्थापना हेतु संकल्पित है। कभी-कभी अपराधों के खुलासे में तकनीकी पहलुओं और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया के कारण समय अवश्य लगता है, किन्तु न्याय की डगर पर पुलिस कभी समझौता नहीं करती। गौरतलब है कि सरई थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा निवासी पुष्पेंद्र साहू की हत्या चार युवकों द्वारा की गई थी। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को सुराग तक पहुँचने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में दो माह से अधिक का समय लगा। इस दौरान पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने न्याय की गुहार लगाई और अंततः पुलिस की मेहनत रंग लाई।
समारोह में पीड़ित परिवारजनों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि इस कार्रवाई से उन्हें न्याय पर विश्वास और मजबूत हुआ है। इस कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी व भाजपा मंडल अध्यक्ष सरई रामधनी यादव ने कहा कि पुलिस ने जिस निष्ठा और परिश्रम के साथ इस जघन्य हत्या कांड का पर्दाफाश किया है, वह न केवल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता के मन में कानून की शक्ति के प्रति विश्वास को और भी सुदृढ़ करता है। आज पुलिस और जनता का यह सौहार्दपूर्ण मिलन इस बात का प्रमाण है कि यदि समाज और प्रशासन कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें तो अपराध का समूल नाश अवश्य संभव है। उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान समारोह केवल पुलिस बल का अभिनंदन मात्र नहीं, बल्कि उस आदर्श का उद्घोष है कि सत्य और न्याय की विजय सदैव सुनिश्चित है। सरई क्षेत्र की जनता अब पहले से कहीं अधिक दृढ़ता से अपराध और अन्याय के विरुद्ध खड़ी होगी और सामाजिक शांति बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
पुलिस टीम में शामिल देवसर एसडीओपी गायत्री तिवारी,चितरंगी एसडीओपी राहुल सैयाम, सरई थाना प्रभारी सरई जितेंद्र सिंह भदौरिया, एस आई सूरज सिंह, निगरी चौकी प्रभारी विनय शुक्ला,बरका चौकी प्रभारी,उप.निरी. पवन सिंह सायबर सेल प्रभारी, उप निरीक्षक अमन वर्मा चौकी प्रभारी तिनगुडी,उपनिरीक्षक निपेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बरका, उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र धुर्वे थाना प्रभारी लंघाडोल,सउनि उपेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि. पप्पू सिंह, सउनि. अरविंद द्विवेदी,सउनि संतोषी सिंह, सउनि कमलेश सिंह,. प्र.आर. रामनरेश प्रजापति, प्र. आर. हरिभजन सिंह, प्र. आर. रामनिरंजन बैस, प्र.आर. अनुराग मिश्रा, प्र.आर. लक्ष्मीकान्त साहू,प्र. आर. पंकज सिंह चौहान, आर. रिकू धाकड़,आर. बबलू यादव आर. तेजप्रताप,आर. तेजभान,. आर. शिवम पाटकर, आर. महेन्द्र चौरसिया, आर. अंकित शुक्ला,. आर. नीरज सिंह,आर. राजेश वर्डे,. प्र.आर. राहुल सिंह,. आर. प्रमेश झिल्ले, आर. सौरभ,आर. अवधकिशोर गोयल,आर. कपिल बंसल,. आर प्रशात केसरी,. आर. संदीप वर्मा,आर. नन्दकुमार रुहेला, सहित अन्य पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया। समापन में उपस्थित समाजसेवियों और नागरिकों ने संकल्प लिया कि वे क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सदैव पुलिस का सहयोग करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button