पूर्व मंत्री मदन चौहान पर फॉरच्यूनर कार सवार दबंगों ने की फायरिंग…
गोली मिस होने से बाल बाल बचे पूर्व मंत्री...

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
सपा सरकार में मंत्री और गढ़ से तीन बार विधायक रह चुके हैं भाजपा नेता मदन चौहान…
पुलिस ने कार मालिक को गिरफ्तार किया , अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस….
हापुड (यूपी)- सपा सरकार में मंत्री और गढ़ विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके भाजपा नेता मदन चौहान पर गढ़ में हुआ जानलेवा हमला । गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हिरनपुर में सगाई समारोह से वापस लौटते समय फॉरच्यूनर कार (UP 14 – 8710) सवार बदमाशों ने पूर्व मंत्री मदन चौहान पर फायरिंग कर किया जानलेवा हमला । बदमाशों का फायर मिस होने पर गनर देखकर भागे बदमाश । पूर्व मंत्री मदन चौहान ने कार सवार अज्ञात बदमाशों पर लगाया गोली चलाने का आरोप ।पुलिस मामले की जांच में जुटी । जनपद हापुड के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-गढ़ रोड का मामला बताया जा रहा है ।
पूर्व मंत्री मदन चौहान ने बताया कि मेरे साथी जितेंद्र के भाई के सगाई समारोह से वापस लौटते समय फॉरच्यूनर कार सवार तीन युवकों ने हमें रोक लिया , एक युवक के दोनों हाथों में पिस्टल थी । उसने मेरी गाड़ी के ड्राइवर साइड के शीशे पर पिस्टल सटाकर फायरिंग कर दी लेकिन उसका फायर मिस हो गया । ऐसा देखते ही मेरी गाड़ी में सरकारी गनर अपनी कार्बाइन लेकर गाड़ी से बाहर निकला तो उसे देखते ही सारे गाड़ी में बैठकर भाग गए । गाड़ी का नंबर UP 14 – 8710 ही देख पाए । मैने तुरंत इंस्पेक्टर गढ़ देवेंद्र बिष्ट और एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को इस घटना की जानकारी दी है । आज मेरी जान ही बच पाई है । थाने में तहरीर दी है । लगभग डेढ़ साल पहले भी खनन
माफिया ने मेरी गाड़ी रोक कर हमला किया था लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था और न ही कोई कार्यवाही की थी ।
हापुड के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मंत्री जी से बात हुई है । सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है । मुकदमा दर्ज किया गया है । मामले की जांच की जा रही है । फॉरच्यूनर कार UP 14 GF 8710 के आधार पर गाड़ी मालिक को गिरफ्तार किया गया है। जिसका भांजा गाड़ी चला रहा था । अन्य सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा । मामला रोडरेज का प्रतीत हो रहा है।



