पाकुड़

मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में उपायुक्त मनीष कुमार की टीम विजयी

Deputy Commissioner Manish Kumar's team wins friendly cricket match

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर जहां राज्य भर में झारखण्ड राज्य रजत जयंती उत्सव मनाया जा रहा है। वही पाकुड़ जिला प्रशासन ने भी बड़े ही धूमधाम और भव्य तरीके से 15 नवंबर 2025 को झारखण्ड स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस एवं झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और मीडिया कर्मियों के दरमियान मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। वही मीडिया कर्मियों की टीम जहां पहले बैटिंग की, वही उपायुक्त मनीष कुमार की टीम ने फिल्डिंग की। जबकि शानदार प्रदर्शन करते हुए कप्तान उपायुक्त मनीष कुमार की टीम ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने में सफलता हासिल किया और विजय घोषित हुए। वही विजेता कप्तान उपायुक्त मनीष कुमार की टीम को ट्रॉफी और कप देकर सम्मानित किया। वही इस दौरान जिला प्रशासन के लगभग सभी आलाधिकारी अन्य समेत मीडिया कर्मी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button