अमरोहा

प्रशासन पितृ अमावस्या को लेकर अलर्ट

अमरोहा में गंगा घाटों पर सुरक्षा कड़ी, 5 लाख श्रद्धालु आने की उम्मीद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा प्रशासन 21 सितंबर को पितृ अमावस्या के मद्देनजर अलर्ट हो गया है। इस अवसर पर बृजघाट और तिगरी गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन को आसपास के जिलों से 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
गुरुवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने स्वयं गंगा घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बैरिकेडिंग, सुरक्षा बोर्ड, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गंगा में बढ़े जलस्तर ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर अमरोहा में दिल्ली हाईवे पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। 20 सितंबर की रात 10 बजे से 21 सितंबर की रात 10 बजे तक भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। हाल ही में उत्तराखंड में बादल फटने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे प्रशासन की चुनौतियां और बढ़ गई हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button