गोड्डा
गोड्डा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : मातृत्व सम्मान और हरियाली बढ़ाने की पहल, युवाओं ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ मेरा युवा भारत गोड्डा द्वारा 2025-26 में चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत जिले के पथरगामा, पोड़ैयाहाट, सुंदर पहाड़ी, मेहरमा, महागामा, बसंतराय, बोआरीजोर, ठाकुरगंगटी और गोड्डा प्रखंडों में युवा क्लब सदस्यों ने गुरुवार को गांव-गांव में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया।इस अवसर पर युवाओं ने अपनी-अपनी मां के नाम एक-एक पेड़ लगाने की शपथ ली और हर वर्ष इस संकल्प को निभाने का प्रण किया। ग्रामीण भी इस अभियान से जुड़ गए और युवाओं के प्रयासों की सराहना की।मेरा युवा भारत गोड्डा के पदाधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य केवल पेड़ लगाना नहीं, बल्कि मातृत्व का सम्मान करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन में बदलना है। आगामी महीनों में पौधारोपण और देखभाल की रफ्तार और तेज की जाएगी, ताकि गांवों को हरियाली और स्वच्छ वायु मिल सके।



