जामताड़ा

जामताड़ा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Cyber ​​fraud gang busted in Jamtara, three accused arrested

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जामताड़ा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना जामताड़ा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर–जामताड़ा मुख्य पक्की सड़क से करीब 500 मीटर अंदर बांसपहाड़ी जंगल में की गई पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में राजोल अंसारी (पिता अब्दुल लतीफ), मुनीरूद्दीन अंसारी (पिता स्व. गुलाम अली मियां) और सरताज अंसारी (पिता शेखावत हुसैन) शामिल हैं। तीनों आरोपी जामताड़ा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और चार फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी एक एप्लीकेशन के माध्यम से फोनपे पर 1099 रुपये कैशबैक का फर्जी मैसेज भेजते थे। जैसे ही ग्राहक मैसेज स्वीकार करता था, राशि इनके पास ट्रांसफर हो जाती थी, जिसे बाद में गिफ्ट कार्ड खरीदकर कमीशन पर बेच दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि यह साइबर ठगी नेटवर्क केवल जामताड़ा तक सीमित नहीं था, बल्कि झारखंड के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था। इस मामले में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 75/2025, दिनांक 21 दिसंबर 2025 को दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button