
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा। धनौरा रोड स्थित फैज फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर, मुस्लिम कमेटी के सदस्य एवं समाजसेवी आसिफ कुरैशी के स्वास्थ्य में अब सुधार होने लगा है। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे आसिफ कुरैशी की तबीयत में सुधार की खबर मिलते ही शनिवार को शहर के गणमान्य नागरिकों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना।
जानकारी के अनुसार, आसिफ कुरैशी की स्थिति पहले से बेहतर है और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उनके शुभचिंतकों ने मुलाकात कर उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान मरहूम विधायक मुन्ना अकिल के पुत्र एवं पूर्व ईओ कामिल पाशा, मुस्लिम कमेटी के पूर्व सदर सरताज मंसूरी, सपा नेता रोमी शफात, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. महेंद्र सिंह, पत्रकार सैय्यद जमशेद, आज़म सैफी और अकरम मंसूरी सहित कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।
सभी आगंतुकों ने ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होकर पुनः सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय होने की प्रार्थना की।



