बरेली
जीआईसी ऑडिटोरियम परिसर में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी बन रही आकर्षण का केंद्र

मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व व न्यू इंडिया@2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं व उपलब्धियां विषयक प्रदर्शनी संचालित
प्रदर्शनी का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व एवं न्यू इंडिया@2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं व उपलब्धियां विषयक जीआईसी ऑडिटोरियम परिसर में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी आज 19 सितम्बर को भी आम जनमानस द्वारा अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में वोकल फोर लोकल, स्वच्छ भारत मिशन, अंतर्देशीय जल मार्गों सम्बन्धी, जल जीवन मिशनए विश्वकर्मा सम्मान योजना, प्रदेश में दुरुस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती हुई एयर कनेक्टिविटी, शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश में सुदृढ़ होती व्यवस्थाओं का उल्लेख किया है। यह प्रदर्शनी 02 अक्तूबर 2025 तक प्रातः 10 बजे से सायंकाल 05 बजे तक लगी रहेगी, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है।




