झारखंड

योग केवल कसरत नहीं, जीवन को बदलने वाली भारतीय विद्या है- मंत्री डॉ इरफान अंसारी

Yoga is not just an exercise, it is a life-changing Indian knowledge - Minister Dr. Irfan Ansari

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का सपना है कि झारखण्ड एक स्वस्थ राज्य बने, और स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि “योग न केवल हमें ऊर्जावान बनाता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, शांति और सामंजस्य भी लाता है। यदि हर नागरिक प्रतिदिन कुछ मिनट योग करे तो न केवल उसका जीवन, बल्कि पूरा समाज स्वस्थ और समृद्ध बन सकता है। डॉ अंसारी ने शनिवार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम में स्वयं भाग लेकर उपस्थित जनसमूह को योग के लाभ और महत्व के बारे में जागरूक किया।इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योगप्रेमियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा की योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है जो मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाता है। आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में योग मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य का सबसे प्रभावी माध्यम है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा दे रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि योग हमारी परंपरा का अभिन्न अंग है, जिसे हमें नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि पूर्वी जेल रोड, रांची में आम लोगों के लिए राज्य स्तरीय योग केंद्र संचालित है।कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य के 745 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लगभग 1000 योग प्रशिक्षक कार्यरत हैं।पुरुष प्रशिक्षक द्वारा प्रति माह 32 योग सत्र और महिला प्रशिक्षक द्वारा 20 योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। 50 बिस्तरों वाले धन्वंतरि आयुष अस्पताल का निर्माण पूर्वी सिंहभूम और रांची में किया जा रहा है।10 चलंत आयुष अस्पताल, पंचकर्म केंद्र, और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विशेष आयुष कैंप की योजना पर कार्य प्रगति पर है। कार्यक्रम में रांची विधायक श्री सीपी सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की *“योग दिवस एक वैश्विक उत्सव बन चुका है। झारखंड सरकार का यह प्रयास सराहनीय है और हमें योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।” इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार, अभियान निदेशक श्री शशि प्रकाश झा, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी के शाही ,आयुष निदेशक श्रीमती सीमा कुमारी उदयपुरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्तित्वों ने भी भाग लिया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button