सिंगरौली

कोल इंडिया के अगले चेयरमैन होंगे बी. साईराम

सीआईएल चेयरमैन पद के लिए पीईएसबी द्वारा की गई अनुशंसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। कोल इंडिया के अगले चेयरमैन पद के लिए कई दिनों से चल रहे कयासों पर शनिवार को पूर्ण विराम लग गया है, क्योंकि एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम का चयन कोल इंडिया के चेयरमैन पद के लिए हुआ है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने शनिवार को बी. साईराम के नाम की अनुशंसा इस पद के लिए की है। अहम बात ये भी है कि बी. साईराम के पास कोयला क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है।

अपने विस्तृत कार्यकाल के दौरान उन्होंने सीएमडी एनसीएल, निदेशक तकनीकी सीसीएल, कार्यकारी निदेशक कोल इंडिया जैसे बड़े पदों को सुशोभित करने के साथ कोयला क्षेत्र में खदान नियोजन, विस्तारीकरण एवं संचालन, दीर्घकालिक विकास, सतत खनन, लॉजिस्टिक्स, डिजिटलीकरण और नियामक जैसे क्षेत्रों में व्यापक कार्य किया है।

शिक्षण के क्षेत्र में उपलब्धियां

बी. साईराम ने एनआईटी रायपुर से खनन अभियांत्रिकी में स्नातक किया है। उन्होंने एनटीपीसी स्कूल ऑफ बिजनेस दिल्ली से ऊर्जा प्रबंधन में एमबीए भी किया है। उन्होंने सिंगापुर के नानयांग बिजनेस स्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया है। जर्मनी, फ्रांस और पोलैंड में वैश्विक खनन परिदृश्य की व्यापक अध्ययन के लिए बने भारतीय प्रतिनिधि मंडल में हिस्सा लेना, बी. साईराम की दीर्घकालिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button