हर्षोल्लास से मनाया स्वामी गोपालगिरी महाराज का 20 वां बरसी उत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : शहर के आनन्दनगर कालोनी में स्थित संयास आश्रम (शिवालय) में स्वामी गोपालगिरी महाराज जी की 20 वीं बरसी उत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया समारोह मे बोलते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि पुरानी सांस्कृतिक परंपरा,गुरुओं की परंपरा रही है हमें उनका पालन करना चाहिए इस मौके पर समाजसेवी लालचंद रोघा,पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल अध्यक्ष मुखी मनोहरलाल रोघा, पूज्य सिंधी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, विहिप सह प्रांत प्रमुख योगेश गोयल, भाजपा नेता डॉ दिनेश यादव,पार्षद जाजन मुलानी, पूर्व चैयरमेन अशोक डाटा, पुष्करणा समाज अध्यक्ष ध्रुव उपाध्याय, उप सभापति वरुण डाटा,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, किसान नेता टिल्लू शर्मा शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का आयोजन गोविंद गिरी महाराज के आर्शिवाद से हुआ गोविंद गिरी महाराज ने सभी का आभार प्रगट किया


