ललितपुर

एएसपी कालू सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण

शस्त्रागार से लेकर परिवहन शाखा, मेस और पुलिस बैरकों की व्यवस्थाएं परखीं

अभिलेखों को अद्यतन रखने और वाहनों को आपात स्थिति के लिए तैयार रखने के दिए निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, कार्यालयों और परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में एएसपी ने सबसे पहले शस्त्रागार का निरीक्षण किया। यहां शस्त्रों के रख-रखाव, साफ-सफाई, कारतूसों के स्टॉक रजिस्टर तथा शस्त्रों और कारतूसों के निर्गमन एवं जमा पंजिकाओं का बारीकी से मिलान किया। उन्होंने शस्त्रागार की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद जीडी एवं गणना कार्यालय का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रोटेशन, अवकाश, रवानगी और आमद से संबंधित अभिलेखों की जांच की। उन्होंने सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा कार्यालयीय कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान सरकारी वाहनों की फिटनेस, लॉगबुक, ईंधन व्यय और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी सरकारी वाहनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवश्यकता पडऩे पर वे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपयोग के लिए तैयार रहें। इसके अलावा उन्होंने आदेश कक्ष, कैश कार्यालय, स्टोर एवं वर्दी भंडार, पुलिस भोजनालय (मेस), पुलिस बैरक और पुलिस कैंटीन का भी निरीक्षण किया। यहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार और बेहतर रखरखाव के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की सभी शाखाओं में अनुशासन, स्वच्छता और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button