गोड्डा

ग्रीन गोड्डा प्लांटेशन ड्राइव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। झारखंड राज्य स्थापना के 25वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर पवन बाघ, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव सहित अन्य गणमान्य के द्वारा “ग्रीन गोड्डा प्लांटेशन ड्राइव” के अंतर्गत तियोडीह ग्राम के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिलेवासियों अपील की कि वे अपने घरों, खेतों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित देखभाल करें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है। जिले में संचालित इस अभियान के तहत विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, सामुदायिक स्थलों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 6600 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि दीर्घकालिक पर्यावरणीय संकल्प है, जिसकी निरंतर निगरानी और संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा “ग्रीन गोड्डा  प्लांटेशन ड्राइव पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि वृक्ष हमारे जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। वे न केवल वायुमंडल को शुद्ध करते हैं, बल्कि जैव विविधता को भी संरक्षित रखते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर के द्वारा बताया गया की वृक्षारोपण कर आज न केवल हरियाली को बढ़ावा दिया गया। बल्कि समाज में एक सशक्त संदेश भी दिया गया कि “हरित पर्यावरण ही सुरक्षित भविष्य की नींव है।” कार्यक्रम के समापन में सभी ने संकल्प लिया कि वे न केवल लगाए गए पौधों की देखभाल करेंगे, बल्कि समाज में पर्यावरणीय चेतना भी फैलाएंगे। मौके पर वन विभाग के कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button