सिंगरौली
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती के समापन अवसर पर शासकीय प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस में जनजाति गौरव दिवस का आयोजन किया गया एवं भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाई गई उनकी जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध भाषण चित्रकला क्विज रंगोली मेहंदी इत्यादि विधाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के परिणाम 13 /11/ 25 को घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एम यू सिद्दीकी एवं प्रभारी जनजाति गौरव दिवस डॉक्टर चंद्रप्रभा वर्मा साथ में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ आरके झा डॉक्टर एवं रानी सिंह पठानिया डॉक्टर अंजना डॉ सीमा सोनी डॉक्टर प्रदीप द्विवेदी अमित झा संतोष कुमार बैश रामराज सिंह डॉ मेघा दहायत संतोष केवट सहित पूरा शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा साथ में महाविद्यालय के सभी छात्र एवं छात्रए भारी संख्या में उपस्थित रहे।



