सीकर
राष्ट्रीय एंकर के रूप में मिला डाॅ हरफूल निराला को सम्मान राष्ट्रीय तेजा दर्शन महोत्सव 153 वी जयंती धूमधाम से सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर खंडेला। प्रतापपुरा ग्राम में तेजाजी महाराज की 153 वीं जयंती पर पांच दिवसीय कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। जिसे देखने देश विदेश से लोग पधारें। तेजाजी की महिमा है कि पांच दिवसीय कार्यक्रम में हमेशा भण्डारा चलता रहा जिसमें लाखों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। राष्ट्रीय सरंक्षक बाबूलाल यादव, अध्यक्ष लक्ष्मण चोधरी, कार्यक्रम संयोजक शिक्षाविद ब्रह्मदेव भास्कर,राजू कूकणा,भगवान जानी, मुन्ना राम भाम्भू , एवं समस्त राष्ट्रीय सदस्य मौजूद रहे जिनमें राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के कलाकार,संगीत प्रेमियों ने तेजा महिमा का गान किया। शिक्षा, नृत्य, कला, संगीत सामाजिकता से ओतप्रोत तेजा दर्शन की सोच व लोक देवता सत्यवादी कुंवर तेजाजी महाराज द्वारा स्थापित गौरक्षा कर्तव्य परायणता, वचनबद्धता जैसे आदर्श से जुड़कर सांस्कृतिक रूप में तेजाजी महाराज की महिमा को घर घर पहुंचाने में योगदान किया है। जहां-जहां तेजाजी महाराज के देवालय हैं,वहां – वहां पुस्तकालय की सोच को समर्पित तन मन से प्रदान किया है। तेजा दर्शन महोत्सव समिति एवं तेजाजी धाम प्रतापपुरा ग्राम तहसील खंडेला जिला सीकर द्वारा डॉक्टर हरफूल निराला को सम्मानित करते हुए समिति के लिए ऐसे कलाकारों का एक मंच पर जुड़ना गोरव का विषय बताया। 11वां राष्ट्रीय तेजा दर्शन महोत्सव प्रतापपुरा खणडेला में आयोजित हुआ।



