गोड्डा
मोहर्रम को लेकर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च
पर्व में शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कानूनी : पुनि मधुसूदन मोदक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार शुक्रवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में मोहर्रम पर्व को लेकर अंचलाधिकारी ऋषिराज, पुलिस इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक एवं थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैगमार्च के दौरान मोटरसाइकिल एवं पैदल ही पदाधिकारियो एवं पुलिस कर्मी ने मिलकर मुफ्फसिल थानां के जमनी पहाड़पुर, बंका, रानीडीह, करमाटांड़, राजपुरा, सरौनी बाजार, कुर्मिचक सहित विभिन्न गाँवों का भ्रमण कर शांति के शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील किया गया।
इस क्रम अंचलाधिकारी ऋषिराज ने कहा कि सभी लोग मिल जुल कर त्योहार मनायेंगे। पुलिस इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक ने पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए कहा कि आपलोग सरकार के गाइडलाइंस व लाइसेंस में दिए गए निर्देशों के अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाइए, पर्व में शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा उनके विरुद्ध विधिसम्मत सख्त कानूनी करवाई की जाएगी, अफवाह न फैलाये तरह किसी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। सोशल मीडिया में भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी, सोशल मीडिया में किसी भी तरह की भ्रामक पोस्ट न करे।
थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने किसी भी तरह की घटना दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने के साथ साथ पर्व को शांति पूर्वक मनाने की अपील किए। उक्त फ्लैगमार्च में पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, सअनि रंजन कुमार, सीताराम महतो, उमेश प्रजापति, मनोज मंडल आदि पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।




