मुरादाबाद

TMU के सामने फिर चला एमडीए का बुलडोजर, यूनिवर्सिटी के अलावा सारे निर्माण अवैध

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,

मुरादाबाद । विकास प्राधिकरण ने बुधवार को अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। प्राधिकरण के वीसी आईएएस अनुभव सिंह का कहना है कि ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

नगर क्षेत्र एवं अधिसूचित क्षेत्रों में अनाधिकृत निर्माण तथा अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा प्रवर्तन अभियान सख्ती एवं निरंतरता के साथ संचालित किया जा रहा है। उपाध्यक्ष अनुभव सिंह, आई.ए.एस. के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को जोन-03, सबजोन-13, थाना पाकबड़ा क्षेत्र स्थित टी.एम.यू. के सामने अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन कार्यवाही प्रभावी रूप से अमल में लाई गई।

TMU के सामने फिर चला एमडीए का बुलडोजर 

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने स्थानीय लोगों के विरोध के बीच बुधवार को फिर से टीएमयू के सामने बुलडोजर एक्शन किया है। इस कार्रवाई में शमशाद, शाबिया, अनुज और कुंवरपाल के निर्माणों को अवैध बताते हुए ध्वस्त कर दिया गया है। एमडीए अधिकारियों का कहना है कि उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा प्राधिकरण स्वीकृति प्राप्त किये बिना अवैध रूप से प्लॉटिंग कर विकास योजनाओं का उल्लंघन किया था। इस पर प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में समस्त अवैध प्लॉटिंग को विधिसम्मत रूप से ध्वस्त कर भूमि को प्राधिकरण के अधिपत्य में ले लिया गया।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि प्रााधिकरण समस्त नागरिकों, भू-स्वामियों एवं संपत्ति क्रय-विक्रय करने वालों को सख्त चेतावनी एवं जनहित में अपील करता है कि वे किसी भी भूखंड, प्लॉट अथवा निर्माण कार्य का क्रय-विक्रय अथवा निर्माण प्रारंभ करने से पूर्व प्राधिकरण की वैध स्वीकृति अनिवार्य रूप से प्राप्त करें।

अन्यथा, प्राधिकरण द्वारा ऐसे अवैध निर्माण एवं प्लॉटिंग के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही कर ध्वस्तीकरण अथवा सीलिंग की कार्यवाही तत्काल प्रभाव से अमल में लाई जाएगी तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button