बरेली

सीएम योगी आज बरेली आएंगे हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी, मेधावियों को मिलेंगे टैबलेट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। नगर निगम के चार कार्यों का शिलान्यास और एक का लोकार्पण किया जाएगा। इससे आवागमन आसान होगा। विकास को रफ्तार मिलेगी। शिलान्यास सीएम ग्रिड योजना का 45 करोड़ रुपये लागत का अकेला प्रोजेक्ट है। सीएम ग्रिड योजना में कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से जीआरएम स्कूल होते हुए कुदेशिया फाटक और कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से सूद धर्मकांटे तक सड़क के साथ जलनिकासी व्यवस्था से जुड़े काम भी होंगे। संचार और बिजली की लाइनें भूमिगत हो जाएंगी।
इसके अलावा, वार्ड- सात राजीव कॉलोनी में गली नंबर चार, पांच, सात, आठ और 21 तथा पटेल बिहार की एसपीएस स्कूल को जाने वाली सीसी रोड के साथ वार्ड 56 में भी सीसी रोड और नालियों के हुए कामों का लोकार्पण होगा। वार्ड 32, 22, 56 में हुए विकास कार्यों का भी सीएम लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल पर रोजगार मेला भी लग रहा है। इसमें निजी क्षेत्र की 100 कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। 10 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसमें छह हजार रिक्त पदों पर चयन की कार्रवाई होनी है। मेले में जिले के सभी आईटीआई और कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित और नियोजकों को रोजगार मेले में बुलाया गया है।
मुख्यमंत्री से पहले वित्त मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री आएंगे बरेली
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंत्रियों का आगमन आज से शुरू होगा। मंगलवार को सहकारिता विभाग, जिला प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर और बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बरेली आएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार रात आठ बजे प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर सर्किट हाउस पहुंचकर भाजपा जिला, महानगर और आंवला के जिलाध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। बुधवार को बरेली कॉलेज में प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना छह अगस्त सुबह दस बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button