आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने करी पति की हत्या…
राजपाल हत्याकांड में पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,तीन सालों से बने अवैध संबंध में बाधक पति की हत्या....

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड (यूपी) – हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने आदर्श नगर में हुए राजपाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली गई है।
सीओ गढ़ स्तुति सिंह ने बताया कि, आरोपियों से हुई पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्ता रजनी और उसके प्रेमी बंटी के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। जब रजनी के पति राजपाल को इसकी जानकारी हुई, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया। जिसके बाद पत्नी के अवैध प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहे राजपाल को रास्ते से हटाने के लिए रजनी और बंटी ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। और योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देते हुए 17 और 18 मार्च 2026 की देर रात को जब राजपाल गहरी नींद में सो रहा था कि तभी रजनी और बंटी ने उस पर हमला कर दिया। दोनों ने लाठी से राजपाल के सिर और चेहरे पर कई वार किए , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सीओ गढ़ स्तुति सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मौहल्ला आदर्शनगर निवासी राजपाल की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी पत्नी सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है , जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त (आलाकत्ल) लाठी बरामद हुई है ।गिरफ्तार अभियुक्त बन्टी व अभियुक्ता रजनी के मध्य करीब 03 वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी रजनी के पति राजपाल को होने पर उसके द्वारा विरोध किया जाता था, इसलिए रजनी व उसके प्रेमी बन्टी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिनांक17/18.03.2026 की रात्रि में राजपाल के सिर व मुंह पर लाठी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी गयी थी। इस संबंध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 127/26 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत कार्यवाही की है ।आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक की जा रही है।



