बरेली
ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने मुख्तार अहमद को 122 शहर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी (AIMM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद ने पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 122 शहर विधानसभा, बरेली से पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है। इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और कार्यकर्ताओं ने मुख्तार अहमद का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद ने कहा कि पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को आगे लाना चाहती है जो जनता की समस्याओं को समझते हों और गरीब, मजदूर, व्यापारी, युवाओं, महिलाओं तथा वंचित समाज की आवाज को मजबूती से उठा सकें। उन्होंने कहा कि मुख्तार अहमद लंबे समय से संगठन के लिए निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं तथा सामाजिक और जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं।
इस अवसर पर मंडल प्रवक्ता एवं जिला महासचिव एडवोकेट अकील उद्दीन, जिला अध्यक्ष अतीक करम इदरीसी, दीपेश भारती, मोहम्मद इबाद, एडवोकेट मकसूद खान, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


