पाकुड़
धूमधाम से मनाया गया विश्व महिला दिवस, बतौर मुख्यातिथि पहुंचे जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम
International Women's Day was celebrated with great pomp, Julie Christmani Hembram arrived as the chief guest.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया के पातपाहड़ी में आज विश्व महिला दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष पाकुड़ जुली ख्रिष्टमणी हेंब्रम उपस्थित रहे। समारोह में कई महिलाओं और स्थानीय आदिवासी समुदाय ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर संजय हसदा, भावेश टुडू, माइकल मुर्मू, सुधीर मुर्मू, एमिली सोरेन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। समारोह का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और खेलकूद में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।



