भरत पुर

मानव स्वास्थ्य पर फल सब्जियों का महत्व बताया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर l कृषि महाविद्यालय भुसावर पर आयोजित सेमीनार में महाविद्यालय के डीन डॉ उदय भान सिंह ने मानव स्वास्थ्य के लिए फल-सब्जियों का महत्व विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि फल-सब्जियों को रक्षात्मक भोजन कहा जाता है क्योंकि ये विटामिन और मिनरल का भंडार होते हैं, साथ ही इनमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जो कि हमारी आंत को क्रियाशील रखता हैं और भोजन पचाने में सहायक है। सब्जी पकाने से विटामिन का बड़ा भाग नष्ट हो जाता है इसलिए एक वयस्क व्यक्ति को 150 से 200 ग्राम कच्चा सलाद अवश्य खाना चाहिए। मंडी से आ रहे फल व सब्जियों में कीटनाशी रसायन होने की संभावना होती है इसलिए स्वयं की पोषक वाटिका में उगाए गए फल व सब्जियों का प्रयोग ज्यादा लाभकारी है। जगह की कमी होने पर घर की छत, दीवार व गमले में फल सब्जी उगाये जा सकते हैं। आलू, प्याज, लहसुन, अदरक, अरबी, जमीकंद, गाजर, मूली, चुकन्दर, शलगम आदि सब्जी बाजार से खरीदी जा सकती है, लेकिन टमाटर, बैंगन, मिर्च, कद्दूवर्गीय सब्जियां, पत्ते वाली सब्जियां, फूलगोभी, पत्ता गोभी, मटर आदि सब्जियों यथासंभव खुद उगायें तथा बाजार की सब्जियों को नल के बहते हुए पानी से धोकर प्रयोग करें। रेफ्रिजरेटर में रखी सब्जियों के बजाय ताजा फल सब्जी प्रयोग करें। पेस्टिसाइड युक्त फल सब्जियां अमृत नहीं जहर है। पॉलीहाउस में उगायी गयी ऑफ सीजन सब्जियों के बजाय खुले खेत में उगाई गई सीजनल सब्जियां ज्यादा फायदेमंद है। इस अवसर पर डॉ. मोहित कुमार, डॉ. शंकर लाल यादव, डॉ. भानुप्रिया पंकज सहित महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button