कृषि योजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त हेमंत सती ने की समीक्षा बैठक
Deputy Commissioner Hemant Sati held a review meeting regarding the progress of agricultural schemes.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में कृषि विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत बीज वितरण एवं लाभुकों के चयन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की प्रगति की समीक्षा की गई तथा किसान समृद्धि योजना पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने जिन प्रखंडों में ATMएवं BTM की पदस्थापना नहीं है,वहाँ शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही ATM एवं BTM को सक्रिय रूप से किसानों के बीच जाकर विभिन्न कृषि योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया।बैठक में उपायुक्त के समक्ष विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गई,जिनमें प्रमुख रूप से वर्षापात एवं आच्छादन प्रतिवेदन बीज विनिमय एवं वितरण योजना बिरसा फसल विस्तार योजना एनएफएसएनएम अंतर्गत प्रमाणित बीज वितरण,रसायन निबंधन झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना पीएम आरकेवीवाई पीडीएमसी आरकेवीवाई मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन योजना,किसान समृद्धि योजना, डिजिटल फसल सर्वेक्षण,केसीसी, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना तथा बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषि पाठशाला शामिल रहे।बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का,जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अरुण भोक्ता, उप परियोजना निदेशक आत्मा मंटु कुमार सहितATMएवंBTM उपस्थित थे।



