बहराइच

पुलिस ने नहीं सुनी पीड़िता की शिकायत, 

कोर्ट के आदेश के बाद मजबूरन दर्ज करना पड़ा धोखाधड़ी का केस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बहराइच। जनपद के रूपईडीहा चमारनपुरवा गांव निवासी पुष्पा देवी ने मटेरा निवासी एक बैंक कर्मचारी पर 1.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि पिछले दिनों वह अपने पति संदीप कुमार के साथ यूनियन बैंक नानपारा गई थीं, जहां उनकी मटेरा निवासी अमित जायसवाल से मुलाकात हुई। वह अपने को बैंक का कर्मचारी बता कर मिला। उसने लोन लेने का ऑफर दिया, लेकिन पीड़िता ने लेने से मना कर दिया।
आरोप है कि कुछ दिन बाद लोन की रकम उनके खाते में आ गई। इस पर बैंक जाकर जानकारी ली तो, पता चला कि भैंस पालन के लिए 1.60 लाख रुपये का लोन हुआ है। इस पर उसके जोर-जोर से चिल्लाने पर वह आरोपी वहां पहुंचा और फुसलाकर भैंस खरीद कर देने की बात कहते हुए सारे रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। काफी दिन बीतने के बाद भी भैंस नहीं लाकर दी। जिसकी शिकायत पीडिता ने पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button