पाकुड़

पाकुड़ में होली के दिन हुई हत्या कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

Two accused arrested in Pakur Holi murder case

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा में 4 मार्च को होली के दिन देवराज सरकार उर्फ नेमुआ सरकार की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर मृतक के पिता मेघनाथ सरकार ने नगर थाना में लिखित आवेदन दिया था। वहीं लिखित तहरीर के आधार पर पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 36/26 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 61(2), 351(2), 352 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के बाहिरग्राम गांव से घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में खुदु मंडल (पिता- स्व. योधमन मंडल) और कृष्णा मिश्रा (पिता- राजीव मिश्रा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल और एक कार भी बरामद की है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। छापामारी दल में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, मालपहाड़ी थाना प्रभारी राहुल गुप्ता, नगर थाना के पुअनि अभिषेक कुमार, सन्नी सुप्रभात, मिथुन रजक, आरक्षी सूरज मुर्मू तथा नगर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button