ललितपुर

रक्षाबंधन पर जिलाधिकारी ने छात्राओं से बंधवायी राखी

सैनिकों और पुलिस कर्मियों के लिए भेजे 5794 राखी व आभार पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत कलैक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को एक भावनात्मक और देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमनदीप डुली ने विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं से स्नेहपूर्वक राखी बंधवाकर रक्षाबंधन पर्व को हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं व एडीएम अंकुर श्रीवास्तव की बेटी अनन्या श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को चंदन तिलक लगाकर राखी बांधी। जिलाधिकारी ने सभी को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किये, जिससे सभागार में एक पारिवारिक और उत्सवपूर्ण वातावरण निर्मित हुआ। इसके साथ ही छात्राओं ने देश की रक्षा में समर्पित वीर सैनिकों एवं पुलिस कर्मियों के लिए सप्रेम 5794 राखियां और आभार पत्र तैयार किये, जिन्हें डाकपत्र के बॉक्स में रखकर जिलाधिकारी द्वारा डाक विभाग के माध्यम से प्रेषित करने की व्यवस्था की गई, इनमें जीजीआईसी की छात्राओं ने 1000, जीजीआईसी तालबेहट की छात्राओं ने 1000, जीजीआईसी महरौनी की छात्राओं ने 1000, जीआईसी बार से 1000, जीआईसी जखौरा से 1000, जीआईसी दावनी से 44, नपा बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने 500 तथा सुधा सागर कन्या इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने 250 राखियां/आभार पत्र शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे सैनिक और पुलिसकर्मी दिनरात देश की सेवा में लगे रहते हैं, ललितपुर की छात्राओं का यह स्नेह उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा। ये कार्यक्रम न केवल रक्षाबंधन के पर्व को यादगार बनाता है, बल्कि देश के प्रति भावनात्मक जुड़ाव व कर्तव्य की भावना को भी मजबूत करता है। डीआईओएस ने छात्राओं को प्रशासनिक कियाकलापों व प्रशासनिक सिस्टम से अवगत कराया और जिलाधिकारी के कार्यों, उनकी प्रशासनिक शक्ति व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए छात्राओं का प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए उत्साहवर्धन किया। छात्राओं ने एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम अभिजीत सिंह, डीआईओएस, डीआईओ को भी राखी बांधी गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button