शामली

नाबालिग की जबरदस्ती शादी करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव अम्बेहटा पहुंचे एक व्यक्ति ने अपनी चाची पर उसकी नाबालिग चचेरी बहन की जबरदस्ती शादी करवाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी रूकवाते हुए पीड़ित की शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली थाना क्षेत्र के गांव रामडा निवासी आशु पुत्र यासीन ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा असगर की 8 वर्ष पूर्व सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई थी। जिस वक्त उसके चाचा की मौत हुई उसके दो बच्चे नरगिस और रिहान थे। चाची शहजादी की ईद्दत पूर्ण होने पर परिवार के लोगों ने गांव के ही इरशाद के साथ निकाह कर दिया था। निकाह के कुछ दिन बाद तो चाची ठीक रही मगर उसके बाद गांव के ही एक अन्य व्यक्ति जीशान उर्प काला के साथ प्रेम प्रसंग हो गया परिवार के लोगों ने विरोध किया तो आरोप है उसकी चाची उसकी चचेरी बहन नरगिस चचेरे भाई रिहान को लेकर अपने मायके थाना क्षेत्र के गांव अम्बेहटा में अपने पिता अलमद्दीन के घर पर आकर रहने लगी। पीड़ित का आरोप है की सोमवार को उन्होंने सूचना मिली कि उसकी चाची अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी 14 वर्षीय चचेरी बहन नरगिस की किसी अन्य युवक के साथ जबरदस्ती शादी कर रही है।  आरोप है कि जब वह गांव में शादी का विरोध करने के लिए पहुंचे तो उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी पीडित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई पुलिस ने मौके पर शादी रूकवाते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है की तहरीर प्राप्त हुई है पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button