रामपुर शाहबाद

उ.प्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक के नव निर्वाचित अध्यक्ष को नायब तहसीलदार ने सौंपा प्रमाण पत्र 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद।भाजपा नेता महेश चंद्रवंशी के उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाहबाद का अध्यक्ष बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खंड विकास कार्यालय के सभागार में एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव ने कार्यक्रम में पहुंचकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी को प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं मौजूद समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुणे मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया । इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सदस्य राष्ट्रीय परिषद सुभाष भटनागर, पूर्व जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, पूर्व जिला महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता, डा.मनोज सिंह, विवेक पांडेय,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, रामौतार यादव, वेद प्रकाश चंद्रवंशी,नगर महामंत्री अमित चंद्रवंशी, सुमित भटनागर, रोहित कुमार, मुरारी लाल, राकेश कश्यप, हर प्रसाद, हेमंत कुमार, सुनील कुमार, अर्पित, संजीव कुमार, पीतांबर सिंह लोधी, धर्मपाल सिंह लोधी, डॉक्टर सुशील यादव, सोमपाल गुप्ता, वीरेश शर्मा सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button