
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : संचालक, राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल निर्देशानुसार, कलेक्टर मृणाल मीणा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक सराफ के मार्गदर्शन में पी.एम.श्री. विद्यालयों के शिक्षकों का 21 वीं सेंचुरी स्किल्स एवं सिटीजनशिप स्किल्स पर आधारित 05 दिवसीय प्रशिक्षण डाईट बालाघाट में सम्पन्न हुआ।
राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स श्रीमती माधुरी चौकसे, मनोज मेश्राम, परमानन्द टेम्भरे, श्यामकरण पटले द्वारा बालाघाट जिले के कुल 400 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया । नरेश प्रसाद मलगाम प्राचार्य डाईट, के.डी.तितरमारे प्रशिक्षण प्रभारी, सजल मस्की प्रशिक्षण सहायक, श्रृद्धानंद भालाधरे, तकनीकी सहायक द्वारा इस प्रशिक्षण की व्यवस्था संबंधी कार्य किया गया।
प्राचार्य,डाईट एन.पी.मलगाम ने बताया कि बालाघाट जिले के 23 पी.एम.श्री. विघालयों के कुल 400 शिक्षकों को इन कौशलों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जाकर विकसित करना होंगा तभी इस प्रशिक्षण की सार्थकता सिद्ध होगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षा में अंतराष्ट्रीय मानकों को लाना व एन.ई.पी. 2020 के तहत भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में दक्ष बनाना होगा। जिससे देश को विकास के पथ पर ले जाने में हिस्सेदारी निर्वहन होंगी।



