बरेली
स्कूलों में बड़ी धूमधाम एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया बाल दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एल बी एस कॉन्वेंट स्कूल,संजय नगर के दो दिवसीय वार्षिक उत्सव में प्रथम दिन कक्षा एनसी, एलकेजी और यूकेजी के छात्र, छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
बच्चों की माताओं द्वारा भी नृत्य, गायन और खेल प्रतियोगिता हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, विशिष्ट अतिथि एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी,रहे। डायरेक्टर रामकृष्ण शुक्ला ने मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, विशिष्ठ अतिथि जगदीश पाटनी को माला पटका पहनाकर ,स्मृति चिन्ह भेंट किया। सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि भारत की विभिन्न प्रदेशों की कला को अपने नृत्य के द्वारा बच्चों ने यहां पर एक मंच पर प्रस्तुत किया। बच्चों को खूब मेहनत से पढ़कर अपने माता पिता का नाम रोशन करना है,बच्चों के प्रथम गुरु भी माता पिता होते हैं। समाजसेवी जगदीश पाटनी ने कहा कि मेरी बेटी दिशा पाटनी ने बहुत मेहनत करके अपने आपको बॉलीवुड में स्थापित किया है,बच्चों को पढ़ाई के अलावा खेल में,नृत्य में या नाट्य में अवश्य रुचि होना चाहिए, मेहनत कभी खराब नहीं जाती है।
डायरेक्टर रामकृष्ण शुक्ला ने स्कूल में पधारे सभी अभिभावकों का अभिवादन किया और स्कूल में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार भविष्य में आगे बढ़ने को प्रेरित करने की बात की। संचालन मानवी अजमानी ने किया। कार्यक्रम में डायरेक्टर रामकृष्ण शुक्ला ,आकाश शुक्ला,शिवांश,साधना,व्यापारी नेता दीपक द्विवेदी,मानवी अजमानी,अनुप्रदा,दीपांशु,खुशी, गीता,वैष्णवी,नेहा,मेघा,चित् रा,प्रज्ञा,सोनिया,ममता,खुशबू आदि का सहयोग रहा।



