गाजियाबाद

मिशन शक्ति अभियान 5.0 : महिला सुरक्षा के लिए पुलिस का खास अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त  के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत ग्रामीण जोन के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में शुक्रवार को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर विशेष अभियान चलाकर छात्राओं और महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया
अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम, पिंक बूथ और एंटी रोमियो स्क्वाड ने रेलवे स्टेशन, बेहटा, मेट्रो स्टेशन के पास सुपर गेस्ट हाउस, गुलाब वाटिका कालोनी समेत कई सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा, आत्मरक्षा व जागरूकता से जुड़ी अहम जानकारियाँ दीं।
टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला उत्थान की योजनाओं की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की असुविधा, असुरक्षा या समस्या की स्थिति में वे तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181 और 1930 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती है
थानाध्यक्ष हरेंद्र मलिक महिला शक्ति योजना के बारे में बात करते हुए कहा  कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button