पाकुड़

तनवीर आलम ने जनसमस्याओं को लेकर किया संवाद, समाधान का दिया भरोसा

Tanveer Alam spoke about public problems and assured them of a solution.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तनवीर आलम ने शुक्रवार को पाकुड़ परिसदन पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने न केवल पार्टी संगठन की मजबूती पर जोर दिया बल्कि क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा की। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बताया कि गांव-गांव में सड़कों की बदहाल स्थिति, बिजली की अनियमित आपूर्ति, स्वास्थ्य केन्द्रों की खस्ताहाली और सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी जैसी समस्याएँ लोगों को लगातार परेशान कर रही हैं। श्री आलम ने इन सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। संवाद कार्यक्रम के दौरान कुछ फरियादी अपने व्यक्तिगत मामलों को लेकर भी पहुंचे, जिनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली ऐसे मूलभूत क्षेत्र हैं जिन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। खासकर ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में अब भी लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। कांग्रेस पार्टी की पहली प्राथमिकता जनसेवा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर स्तर पर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएं। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। आलम ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क और जनसेवा कार्यक्रमों को और गति दी जायेगी। मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, पियारुल इस्लाम, दिलदार शेख, मो० सेलिम हुसैन, मिस्टर शेख, बेलाल शेख, अनवार हुसैन, मो. नसीम आलम आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button