फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का झामुमो नेत्री उपासना मरांडी ने किया आगाज
JMM leader Upasana Marandi inaugurated the final match of the football competition.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रखंड के तेलियापोखर पंचायत अंतर्गत चांदपुर फुटबॉल मैदान में बागानपाड़ा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक एवं मईनुद्दीन अंसारी भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने परंपरागत तरीके से फुटबॉल को हवा में उछालकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया। फाइनल मुकाबला एस टी टुडू बायार पाकुड़िया बनाम एस पी ब्रदर टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। कड़े संघर्ष के बाद परिणाम पेनाल्टी शूटआउट से तय हुआ, जिसमें एस टी टुडू बायार पाकुड़िया की टीम ने निर्णायक बढ़त बनाकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 50 हजार रुपए नगद एवं उपविजेता टीम को 40 हजार रुपए नगद देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने मैदान में उपस्थित खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को राज्य सरकार की खेल नीति की जानकारी दी और बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में अबुआ सरकार खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारे राज्य के लोकप्रिय युवा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी खेल के प्रति काफी संवेदनशील हैं और खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। साथ ही राज्य की सरकार आप लोगों के लिए अनेकों योजनाओं का संचालन कर रही है, आप सभी उन योजनाओं का भरपूर लाभ लें। साथ ही युवाओं को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा को निखारते हुए उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बुदल यादव,मोजीबुर रहमान, डॉ प्रेम कुमार मरांडी, पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार साह,शिवानी टुडू, निरोज मड़ैया, बाबुधन मरांडी, सेनेली मुर्मू,शांतिलता हेम्ब्रम, फिलिप किस्कू,तालाबु हांसदा, अनिल मुर्मू,ढेना हेंब्रम, मिलन मड़ैया, हीरालाल किस्कू, राम मुर्मू, साइमन हांसदा, सोम मुर्मू, सुनील सोरेन सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता समेत हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।



