गोड्डा
स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की जरुरत : डा. अशोक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के पेंशनरों की स्वास्थ्य जांच कराई गई। कार्यक्रम का उद्धाटन वरिष्ठ चिकित्सक डा. अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव के लिए स्वस्थ्य रहना ही सबसे बड़ा धन है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिस्क का वास होता है। इसलिए दुनियां में वही खुश है जो शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ है। खुश रहने के लिए सामाजिक, मासिक, शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की जरुरत है। ऐसा देखा जा रहा है कि भारत की औसत आयु बढ़ती जा रही है। इसका प्रमुख कारण आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता पैदा होना है। उन्होंने आसपास के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने का संदेश देने का आह्वान किया।इसके बाद बारी- बारी से वरिष्ठ पेंशनरों ने सूगर, बीपी, आक्सीजन लेवल की जांच कराई। शिविर में डा. नीरज रंजन ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति उचित सलाह दी। इस अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षक दिलीप कुमार झा, डा. वंशीधर मिश्रा,पुरुषोत्तम मंडल, रघुनाथ भगत, कपिलदेव साह, श्रीकांत मंडल, शंभू ठाकुर, केदार झा, आरबीओ गोड्डा के मुख्य प्रबंधक आलोक रंजन,गोड्डा मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक सोमेश कुमार, उप प्रबंधक अनिकेत तिवारी,आरबीओ गाेड्डा के मुख्य प्रबंधक रविश कुमार, उप प्रबंधक राजीव रंजन आदि उपस्थित थे।




