गाजियाबाद

गुलाब वाटिका कॉलोनी में फूलो से सजे रथ पर सवार हुए श्री जी

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत 

गली गली बंटी प्रसादी, श्रद्धालुओ ने उठाया धर्म लाभ 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
लोनी। दशलक्षण पर्व की पूर्णाहुति के उपरांत शनिवार को गुलाब वाटिका कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति द्वारा श्री जी की भव्य रथयात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से निकाली गई।
सुबह से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। पूजा-अर्चना के बाद भगवान महावीर की प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर बैंड-बाजों, धार्मिक भजनों और आकर्षक झांकियों के साथ यात्रा प्रारंभ हुई। महिलाएं मंगल कलश लेकर आगे-आगे चल रही थीं। रथ पर कुबेर, सारथी, चार इंद्र और खवासी के रूप में सजे श्रद्धालु यात्रा का विशेष आकर्षण का केंद्र बने।
रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओ व कालोनी के नागरिकों के लिए गली नं-3, 7, 15, 16, 17 सहित विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने  पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का भव्य स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था भी की।
इस धार्मिक आयोजन में प्रधान गोल्डी जैन, महामंत्री आलोक जैन, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, विशेष जैन, सतीश जैन, सभासद अंकुश जैन मिंकू, दीपक जैन, प्रवीण जैन, दीपक जैन राजू, राजीव जैन ठेकेदार तथा अशोक जैन सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रथयात्रा गुलाब वाटिका कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन में जैन समाज के अनुयायियों सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button