अमरोहा

मोहल्ला सादात की जर्जर सड़क का मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया 

सपा सभासद पर अपने दरवाजे के आगे फ्रीजर लगाने का आरोप 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद की उझारी नगर पंचायत के मोहल्ला सादात की जर्जर सड़क का मुद्दा सोशल मीडिया पर खूब गर्माया हुआ है। लोगों ने चेयरपर्सन एवं सभासद पर विकास कार्य में पक्षपात का आरोप लगाया, तो सभासद ने निष्पक्ष विकास कार्य करने की बात कही।
बताते चलें कि शनिवार को कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया जिला  महासचिव शाकिर मसूदी ने नगर पंचायत उझारी के मोहल्ला सादात की जर्जर सड़क को लेकर पोस्ट की थी। रविवार को सोशल मीडिया पर इस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया। लोगों का कहना था कि चेयरपर्सन एवं सभासद नगर के विकास कार्यों में पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहे हैं। मोहल्ला सादात की सड़क दो दशक से अधिक पुरानी हो चुकी है परंतु उसका पुनर्निर्माण नहीं कराया जा रहा। लोगों ने सपा सभासद इमरान अली पर आरोप लगाया कि उन्होंने मोहल्ला सादात स्थित दरगाह अकबर शहीद के लिए आया हुआ फ्रीजर अपने दरवाजे पर लगवा लिया। अमान हॉस्पिटल के निकट बनी हुई सड़क दो माह में ही उखड़ने लगी है। पूरे दिन सोशल मीडिया पर चर्चा होती रही। सभासद इमरान अल्वी ने अपना पक्ष रखा और कहा कि किसी भी विकास कार्य में कोई पक्षपात नहीं किया जा रहा है, पूरे नगर में निष्पक्ष होकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। परंतु लोग उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button