रामपुर शाहबाद

शाहबाद में पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजि की मासिक बैठक आयोजन

कई पदों पर किया गया फेरबदल, कई को नवीन दायित्व सौंपा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। रविवार को शाहबाद के सिरौली रोड स्थित एमजे एकेडमी पर शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजि की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई पदाधिकारियों के पदों पर फेरबदल करते हुए एक सदस्य को नया दायित्व भी सौंपा गया। बैठक में पत्रकारों के हितों को लेकर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश शंकर की पदोन्नति करते हुए संगठन का उपाध्यक्ष बनाया गया। वही सचिव शावेज़ छोटे को संगठन का नया कनिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वरिष्ठ पत्रकार सुहैल असरार खा को पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन का सचिव नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष आफताब ने की। बैठक में महासचिव सिफत मियां ने कार्यवाही पढ़कर सभी को सुनाई। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष एहसान खां, उपाध्यक्ष शराफत हुसैन हस्सानी, उपाध्यक्ष राजीव भटनागर, प्रवक्ता अखिलेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अली, विधिक सलाहकार अभिषेक शर्मा, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, सचिव वीरेंद्र मौर्य, संयुक्त सचिव विशाल जोशी, सचिव सुनील कुमार, प्रचार मंत्री धर्मेंद्र सागर, वीपी विद्यार्थी, जहीर खां, फैजी खा, सुमित कश्यप, फहीम आतिश, तकरीर अहमद, इरफान मलिक समेत कार्यालय प्रभारी मो शान मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button