बरेली

मोहित शर्मा प्राइड ऑफ़ यंग हिंदुस्तान अवार्ड से महाराष्ट्र में सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                       
बरेली : देशभर से चयनित 15 युवा समाजसेवियों में राष्ट्रीय स्तर का मिला सम्मान इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों में समाजसेवा, जनहित एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 15 युवा समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य के पूर्व दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर मोहित शर्मा को सम्मानित किया गया।
मोहित शर्मा महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र होने के साथ ही अनेक  माध्यम से सामाजिक एवं युवा गतिविधियों मैं सक्रिय रहे हैं।
इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह का आयोजन यंगिस्तान फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष मिथिलेश झा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेजर पवन कुमार थपलियाल की प्रेरणादायक उपस्थिति रही, जबकि डॉ. प्रशांत मधुकर शिंदे, प्राचार्य – वेदांता कॉलेज, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इन सभी को उनके द्वारा समाज के लिए किए गए निःस्वार्थ एवं प्रभावशाली कार्यों की सराहना करते हुए प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान  अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया  गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह अवॉर्ड केवल एक ट्रॉफी या प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि उन समाजसेवियों के प्रति कृतज्ञता, सराहना और प्रेरणा का प्रतीक है। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन अत्यंत , अनुशासित एवं भावनात्मक रूप से जोड़ने वाला रहा, जिसे मुख्य संचालक एवं एंकर सुजाता झा ने अपने सशक्त मंच संचालन से सफल बनाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button