जामताड़ा

बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की कार्रवाई

चार लोगों पर केस दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। विभागीय जांच के दौरान चारों के यहां बिजली उपयोग में अनियमितता पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विभागीय के द्वारा अलग-अलग समय पर विद्युत विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान महादेव मिस्त्री, पिता वासुदेव मिस्त्री, ग्राम तेतुलबंदा, एजाज अंसारी, पिता सिकंदर अंसारी, ग्राम बाबूडीह, मोहम्मद असगर अंसारी, पिता एनुल मियां, ग्राम करमाटांड़ बस्ती तथा सरफराज अंसारी, पिता करीम मियां, ग्राम करमाटांड़ बस्ती के यहां बिजली उपयोग में अनियमितता पाए जाने की बात दर्ज की गई है।
विभाग ने चारों मामलों में निर्धारित राशि का आकलन किया है। दस्तावेज में दो मामलों में 11,388 रुपये तथा दो मामलों में करीब 18,890 रुपये की राशि अंकित है। कार्रवाई के दौरान संबंधित विद्युत सामग्री को जब्त किए जाने का भी उल्लेख है।
इसके बाद विद्युत विभाग की ओर से विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135/136 के तहत मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया की गई। विभागीय कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button