ललितपुर
शहर का सर्वांगीण विकास ही मेरा लक्ष्य : नीलम चौबे
सपा नपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी ने किया सघन जनसंपर्क

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। सपा-कांग्रेस गठबंधन से नगर पालिका उप चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नीलम चौबे ने विभिन्न वार्डों में जन सम्पर्क कर मतदाताओं से समर्थन की अपील की। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएँ सुनीं और भरोसा दिलाया कि नगर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जन सम्पर्क के दौरान जनता ने सपा प्रत्याशी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। लोगों ने बताया कि वर्तमान में नगर में सड़कों, सफाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। गठबंधन प्रत्याशी नीलम चौबे ने कहा कि अगर जनता ने उन्हें अवसर दिया, तो शहर को साफ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में हमेशा विकास को प्राथमिकता दी गई है। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश खैरा, वरिष्ठ सपा नेता उत्तमसिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष आल्हाप्रसाद निरंजन, ज्योति सिंह लोधी, हरीबाबू शर्मा, गिरधारी यादव, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, सपा जिलाध्यक्ष नैपाल सिंह यादव, नगराध्यक्ष अभी खजुरिया, रामदास श्रोतीय, गीता मिश्रा, बलवंत सिंह राजपूत, अजय प्रताप सिंह तोमर, शाकिर अली, रविकांत दीक्षित एड., विद्याकांत मालवीय, शशिकांत दीक्षित, पंकज हुण्डैत, आधार सिंह यादव, अनुराग खरे, फिरोज मिस्त्री, मोन्टी शुक्ला, अंकित यादव, कुलदीप पाठक, सेतू यादव, आरिफ कुरैशी, सिकंदर मंसूरी, उपेन्द्र राजा, मकरंद किलेदार, भजनलाल कुशवाहा, गिरधारी यादव, कीरत यादव, रामप्रताप सिंह, शत्रुघ्न यादव,अजय तोमर, महेंद्र पनारी, बहादुर अहिरवार एड, रेशू चौबे, राजू चौबे, रानू तिवारी, मुरारी कुशवाहा, विशाल राठौर, अभय चौबे, अभिषेक मिश्रा, नवनीत किलेदार, भरत यादव, राममूर्ति तिवारी, मुकेश रजक, गौरव विश्वकर्मा, हरिसिंह यादव जिजयावन, अरशद मंसूरी, भजनलाल कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, राकेश रजक, नेहा तिवारी, रामनरेश दुबे, ह्रदेश मुखिया, राजेश झा, सोनू शुक्ला, संजय ग्वाला पूर्व पार्षद, रोहित राठौर पूर्व पार्षद, अनवर खान, रोबिन यादव, परवेज पठान, अभय मिश्रा धवारी के अलावा अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

