गोड्डा

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता रैली का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बोआरीजोर(गोड्डा) : अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रास्ता संस्था के द्वारा बोआरीजोर प्रखंड के राजाभीठा पंचायत अन्तर्गत विभिन्न गांवों में बालिकाओं के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आमझोर, राजाभीठा, भदरिया तथा केन्दुआ गांवों की बालिकाओं ने बाल विवाह रोकथाम को लेकर नारे लगाते हुए जागरूकता रैली निकाली।
रैली के दौरान बालिकाओं ने
“हम बच्चों ने ठाना है, बाल विवाह मिटाना है” तथा
“पढ़ने-लिखने की उम्र है, बाल विवाह जुर्म है का नारा बुलंद किया।
कार्यक्रम के दौरान राजाभीठा थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव ने बालिकाओं को बाल विवाह निषेध, शिक्षा के अधिकार, और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर 112 या 1098 पर कॉल करने की जानकारी दी। बालिकाओं ने बाल विवाह रोकने के संकल्प के रूप में हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया तथा सेल्फी प्वाइंट का आयोजन कर “सशक्त बालिका, सशक्त समाज” का संदेश दिया। रैली में राजाभीठा की 20, आमझोर की 30, भदरिया की 25 तथा केन्दुआ की 40 बालिकाओं ने भाग लिया। रैली के दौरान प्रमिला कुमारी, उषा कुमारी, मेरी किस्कू, भरत कुमार एवं सुनीता देवी उपस्थित रहीं। बालिकाओं ने गांवों से निकलकर राजाभीठा थाना तक रैली निकाली।
अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का कार्यक्रम उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवीपुर, दामिन +2 उच्च विद्यालय राजाभीठा, तथा पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय केड़ों बाजार में भी मनाया गया। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने बाल विवाह रोकथाम, शिक्षा और बालिकाओं के अधिकारों पर प्रेरणादायक संदेश दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button